23rd March 2025

उत्तर प्रदेश

शब-ए-बरात पर हुडदंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर : मुरादनगर थानाध्यक्ष

रिपोर्ट : अबशार उलहक

गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर के नवनियुक्त थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर ने आगामी त्यौहार को लेकर शांति सीमित की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने शब-ए-बरात पर कुछ लोगों द्वारा होने वाले हुडदंग पर पैनी नजर रहेगी ऐसे हुडदंगियों पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करेगी।

आपको बता दे कि शब-ए-बरात को लेकर मुरादनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नवनियुक्त थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि आपसी सौहार्द्रता एवं तपस्या का पर्व शब-ए-बरात है। इस पर्व पर प्रखंड क्षेत्रों में शांतिपूर्ण पर्व मनाने की परंपरा रही है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। शब-ए-बरात की रात तेज रफ्तार बाइक राइडिंग पर भी नजर रहेगी। मस्जिद और कब्रिस्तान आने जाने वाले अकीदतमंदों के साथ किसी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गयी। वही शहरभर के क्षेत्रो को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। वही शहर के अभिभावक के लिए संदेश जारी किया है कि वो अपने बच्चों पर ध्यान दे इस रात अधिकतर बच्चे बाइकों से तेज रफ्तार व स्टंट करते हुए पाए जाते है। इस तरह के हुडदंग को बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। वही नवनियुक्त थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर द्वारा ये पहली शांति सीमित मीटिंग रही जिसमें कुछ ही चुनिंदा जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close