17th January 2026
मुंबई

मामा के घर छुट्टी मनाने आए 2 बच्चो को एयर कूलर से लगा करंट, मौके पर हुई मौत

मुंबई संवाददाता:सुनील गुप्ता

अकोला (महाराष्ट्र) सुनील कुमार गुप्ता । महाराष्ट्र के अकोला जिले में एयर कूलर छूने से दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम को तेलहारा तालुका के कालेगांव में हुई।

हिवरखेड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 4 और 5 साल के बच्चे अपने मामा के घर गर्मी की छुट्टियों में आए थे।

खेलते समय वे एक एयर कूलर को छू गए, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close