26th January 2025

उत्तर प्रदेश

हैवानियत: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव में जादू टोने के शक में महिला को बुरी तरह मारा, बाल काटे और क्या क्या हुआ देखे खबर..

रिपोर्टर : सागर शर्मा

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला से हैवानियत की गई। खेड़ी गांव में जादू-टोना करने के शक में महिला की पिटाई की गई। आरोपियों ने महिला के सिर के बाल काट दिए। उसे पेशाब पिलाया गया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी ननुवा ठेकेदार, पत्नी पिंकी और बेटी प्रीति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मूलरूप से बिहार के पूर्णिया निवासी महिला परिवार के साथ खेड़ी गांव में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति ने कहा है कि मूलरूप से बिहार निवासी ननुवा ठेकेदार उनके पड़ोस में परिवार के साथ रहता हैं। ननुवा की बेटी बीमार रहती है। ननुवा और उसके परिजन पीड़िता पर जादू-टोना करने का शक करते थे। आरोप है कि 13 जून को महिला घर पर अकेली थी। उसी दौरान जादू-टोना करने का आरोप लगाकर ननुवा ने पत्नी और बेटी संग मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपियों ने महिला के सिर के बाल काटे। महिला गुहार लगाती रही। लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं सुनी। उसके बाद जबरन पेशाब पिलाया गया। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया लिया।

घटना के बाद से पीड़िता बुरी तरह सहम गई। पीड़िता के सामान्य होने के बाद पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close