24th October 2024

क्राइम

थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा व अवैध गांजे की तस्करी करने में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।

रिपोर्ट: प्रदीप

रबूपुरा : दिनांक 25.04.2023 को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त हरपाल पुत्र राजपाल निवासी ग्राम रोनीजा, थाना रबूपुरा, जिला गौतमबुद्धनगर को रौनीजा अण्डरपास थाना क्षेत्र रबूपुरा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा व अवैध गांजे की तस्करी करने में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 96/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः

हरपाल पुत्र राजपाल निवासी ग्राम रोनीजा, थाना रबूपुरा, जिला गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 96/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 259/2019 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरणः

अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा व अवैध गांजे की तस्करी करने में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close