बेल्हा। मामला प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी धाम का है जहां एक मुस्लिम युवक फर्जी पहचान के जरिए एक हिन्दू युवती से शादी कर रहा था। मंदिर के पुजारी की सतर्कता से युवक का फर्जीवाड़ा बेनकाब हुआ। युवक खुद की पहचान राजीव बता रहा था। जांच में उसका असली नाम मतलूब अहमद के रूप में सामने आया है। मतलूब फर्जी पहचान के जरिए 20 वर्षीय युवती से शादी करने बेल्हा देवी मंदिर आया था। मंदिर के पुजारी मंगला प्रसाद को युवक पर शक हुआ और उन्होंने युवक से शक के आधार पर आधार कार्ड मांगा युवक अपना आधार कार्ड दिखाने में हिचकिचाने लगा तब पुजारी का शक और बढ़ता गया जब मंदिर प्रशासन के द्वारा युवक का आधार कार्ड देखा गया तब उसमें युवक का असली नाम मतलूब अहमद मिला जो कि प्रयागराज के चंद्रापुर का निवासी था। और जानकारी में यह भी सामने आया कि युवक की शादी बहुत पहले ही किसी और से हो चुकी है। मंदिर के पुजारी ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में लेते हुए उस पर धर्म छिपाकर विवाह करने,धर्मांतरण और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है और युवती के परिवार से संपर्क की कोशिश कर रही है। मौके पर बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद और बहुत से हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Related Articles
’हाईटेक’ नोएडा में सिस्टम की मौत: तड़पता रहा इंजीनियर युवराज, समय पर नहीं पहुंची मदद
January 21, 2026
DM के आदेश की उड़ी धज्जियां: मुरादनगर के ‘शिक्षा माफिया’ बच्चों की जान से कर रहे खिलवाड़!
January 8, 2026
Check Also
Close

