15th January 2026
उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोजपुर न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ

रिपोर्ट: रामा शंकर

आरा, भोजपुर (रामा शंकर): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शैलेंद्र कुमार पांडा की अध्यक्षता में सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस शिविर में न्यायिक पदाधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षकों गजानन गुंजन एवं श्वेता कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन कराए और योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा ने कहा कि योग से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि तनाव मुक्त जीवन जीने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि योग से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि योग शरीर में संतुलन, लचीलापन एवं मानसिक स्थिरता को बढ़ाता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को नियमित योग करने की सलाह दी।

इसी क्रम में पीरो अनुमंडल एवं जगदीशपुर अनुमंडल स्थित न्यायालयों में भी योग शिविर आयोजित किए गए, जहां न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close