मंडप-खाना सब तैयार, बरात का था इंतजार,धरी रह गई तैयारी, ब्यूटी पार्लर से दुल्हन मौसेरे भाई संग हुई फरार
published by अबशर उल हक
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात जब घर में शादी की खुशियां चरम पर थीं और बरात के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, तभी दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि युवती अपने रिश्ते के मौसेरे भाई के साथ फरार हो गई है।
शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को जैसे ही यह जानकारी मिली, घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूल्हे और उसके परिवार को कॉल कर बरात लाने से रोक दिया गया। सजाए गए मंडप, पक चुके व्यंजन और जुटे हुए रिश्तेदार सब हैरानी में पड़ गए।
दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुई थी। सगाई की सभी रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं और सोमवार को बरात आने वाली थी। सुबह से ही घर में तैयारियां चल रही थीं। शाम होते-होते मंडप सज चुका था, रिश्तेदार जमा हो चुके थे और बरात का बेसब्री से इंतजार हो रहा था।
शाम करीब साढ़े छह बजे दुल्हन मेकअप कराने के लिए दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर गई थी। लेकिन देर तक न लौटने पर परिवार वालों ने जब पार्लर में पूछताछ की, तो पता चला कि युवती वहां से पहले ही जा चुकी है। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई, जिसमें सामने आया कि उसका मौसे



