उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी में सनसनीखेज मामला: 13 वर्षीय किशोरी ने लगाया माता-पिता पर 5 लाख में बेचने का आरोप,दो दिन तक किया दुष्कर्म

Published by धर्मेंद्र शर्मा

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी ने अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। किशोरी का दावा है कि उसके माता-पिता ने बिचौलिए की मदद से उसे 5 लाख रुपये में एटा जिले के एक युवक को बेच दिया। किशोरी ने आरोप लगाया कि खरीदने वाले युवक ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि गांव बिहरोजपुर निवासी कमलेश पासी अक्सर उसके घर आता था और कई बार एटा जिले के नगला रामपुर निवासी कर्मवीर यादव को भी साथ लाता था। 14 मार्च 2025 को दोनों फिर घर आए। उस रात माता-पिता ने उन्हें खाना खिलाया। किशोरी को नींद और चक्कर आने पर वह जल्दी सो गई। अगले दिन जब उसकी आंख खुली तो वह खुद को कर्मवीर यादव के घर एटा में पाई। किशोरी के मुताबिक, कर्मवीर ने बताया कि उसने 5 लाख रुपये देकर उसे उसके माता-पिता से खरीदा है।पीड़िता ने बताया कि 16 मार्च की रात वह मौका पाकर कर्मवीर के घर से भाग निकली और अपने गांव लौटी। लेकिन माता-पिता ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह मंझनपुर में रहने वाली अपनी बुआ के घर शरण लेने पहुंची। करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी बुआ के साथ थाने आई थी। उसकी तहरीर के आधार पर रविवार को माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सीओ मंझनपुर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *