16th May 2025

उत्तर प्रदेश

मुरादनगर : कलश यात्रा संग आठ दिवसीय राम कथा शुरू

रिपोर्ट : हैदर खान

गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर में रविवार को आठ दिवसीय श्रीराम कथा शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा के दौरान पीले वस्त्र पहने श्रद्धालुओं से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा विजयमंडी शिव से पूजन- अर्चन के बाद निकली और मैन कस्बा रोड़ बाजार में घूमने के बाद कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कस्बे के व्यापारियों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुरादनगर कस्बे में रविवार को संगीतमय श्रीराम कथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला। वही बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम और सीताराम के जयकारे लगाते रहे। बताया गया कि लगभग 600 कलश के साथ ये यात्रा निकाली गई। वही श्रीराम कथा का प्रारंभ 2 मार्च से 9 मार्च दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पंडित दिनेश वशिष्ठ के द्वारा की जा रही है।। इस दौरान नितिन गोयल, अरविंद भारती, मनोज शर्मा, संजीव त्यागी, विनोद धनकर, डॉक्टर सचिन, सचिन अग्रवाल, राहुल गोयल, विपिन गर्ग, हरिमोहंन गोयल, मोहित त्यागी, विकास त्यागी, लोकेश जाटव, विनोद प्रजापति, भूषण त्यागी, नरेश कश्यप, निखिल चौधरी, रोहित शर्मा, निशु गोयल, गीता चौधरी, सोनिया त्यागी, शैली त्यागी, शालिनी शर्मा, राज चौधरी, मनोरमा शर्मा, तनु शर्मा, बिंदु त्यागी व संजू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close