27th July 2024

मध्य प्रदेश

पॉलीटेक्निक कॉलेज में चुनाव डयूटी के दौरान कर्मचारी की जिला चिकित्सालय में हार्ट अटैक से हुई मौत

रिपोर्ट: विनय नामदेव

मण्डला (विनय नामदेव) :लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान आज से निर्वाचन हेतु शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी हर बूथों तक मत पेटियां पहुंचने के लिए लगाई गई है वहीं बता दें की बुधवार रात्रि से ही शासकीय पॉलीटेक्निक परिसर मंडला में जिले भर से कर्मचारियों के आने का तांता लगा हुआ है। 18 अप्रैल को सुबह ही चुनाव डयूटी में आए एक कर्मचारी की चुनाव डयूटी के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मनीराम कांवरे बिछिया विकासखंड के नकावल ग्राम का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच के अनुसार सिविल सर्जन डॉक्टर विजय धुर्वे ने बताया की कर्मचारी की मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई है, पोस्टमार्टम के उपरांत ही इसकी पुष्टि की जाएगी। चुनाव ड्यूटी में आए मृतक मनीराम कांवरे की अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे शासकीय जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया। जहां परीक्षण के दौरान उक्त कर्मचारी को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों और जिले के आला अधिकारियों को दे दी गई है। जानकारी प्राप्त होते ही आला अधिकारियों का अमला जिला चिकित्सालय में पहुंच चुका है। उक्त घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close