15th February 2025

उत्तर प्रदेश

गाज़ियाबाद कोर्ट से चकमा देकर फरार हुए युवक को मुरादनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अबशार उलहक

जेल जाने के डर से जमानती वारंट का एक आरोपी गुरुवार को अदालत परिसर से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वही मुरादनगर पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी रही जिसको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में रहने वाले अब्दुल कलाम को पुलिस ने लूट के प्रयास में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जमानत मिलने के बाद से अब्दुल कलाम अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। वारंट रिकॉल करने के लिए गुरुवार को अब्दुल कलाम एडीजे-13 की अदालत में उपस्थित हुआ। इसी दौरान उसे आभास हो गया कि उस जेल भेजा जा रही है। थाना मुरादनगर से गिरफ्तार होकर ADJ 13 में आया था कोर्ट मोहरिर जब साइन करा रहा था तभी कोर्ट से भाग गया था। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि गाज़ियाबाद कोर्ट परिसर से वारंट पर आए लूट का आरोपी अदालत से फरार हुआ था जिसको मुरादनगर पुलिस टीम ने कुछ ही घंटो मे दोबारा गिरफ्तार कर सुसंगत धारों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close