उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों पर होगी चर्चा, सीएम योगी भी मौजूद

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह पीएम मोदी व गृह मंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नई दिल्ली जाएंगे। सीएम वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शुक्रवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए।

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन, सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे सहित अन्य मुद्दे पर बात हो सकती है

बैठक में प्रदेश की हारी हुई सीटों पर चर्चा होगी।

इन सीटों पर भाजपा की खास नजर
1. अंबेडकरनगर
2. घोसी
3. लालगंज
4. ग़ाज़ीपुर
5. मैनपुरी
6. श्रावस्ती
7. बिजनौर
8. अमरोहा
9. मुरादाबाद
10. नगीना
11. संभल
12. सहारनपुर
13. रायबरेली
14. जौनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *