23rd March 2025

देश

ग्रेटर नोएडा रबूपुरा क्षेत्र में शर्मनाक करतूत :मासूम बच्ची के साथ फूलो के खेत में हुआ रेप बच्ची की हालत नाजुक ग्रामवासियों ने कहा ऐसे जल्लाद को हो फांसी

रिपोर्ट: चमन सिंह

ग्रेटर नोएडा : थाना रबूपुरा क्षेत्र में फूलों के खेत में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लहूलुहान बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

लहूलुहान हालत में मिली बच्ची

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक इलाके में फूलों के खेत में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना को किसने अंजाम दिया है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही हे। जल्द ही आराेपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close