उत्तर प्रदेश

बिसरख थाना क्षेत्र के अशोक फार्म हाउस में शादी समारोह में ताबड़तोड़ गोलियां से समधी ने समधी को उतारा मौत के घाट

अशोक होशियारपुर और शेखर में पारिवारिक विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम

ग्रेटर नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा )। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अशोक फार्म हाउस में सोमवार रात आयोजित शादी समारोह शामिल समधियों की बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर गोली मारकर होशियारपुर निवासी अशोक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी हापुड़ निवासी शेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार रात नोएडा के होशियारपुर गांव निवासी विनोद यादव की बेटी की शादी थी। शादी समारोह का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अशोक फार्म हाउस में किया गया था। समारोह में विनोद यादव के दोस्त होशियारपुर निवासी अशोक यादव और अशोक के समधी हापुड़ निवासी शेखर भी मौजूद थे। कुछ समय पहले अशोक के बेटे के साथ शेखर की बेटी की शादी हुई थी। शेखर और अशोक में पारिवारिक विवाद चल रहा हैशादी समारोह में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है विवाद के बाद शेखर ने अशोक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर ली। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट हृदेश कठेरिया ने बताया कि दो रिश्तेदारों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *