बीजेपी पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष डॉक्टर लोकेश प्रजापति से की गई भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत और कहा नोएडा अथॉरिटी के कुछ अधिकारी वा पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह है लिप्त – जय प्रकाश प्रजापति
नोएडा
नोएडा : दिनाक 28/08/2023 को श्री जयप्रकाश प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गांव हरौला निवास पर माननीय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री डॉक्टर लोकेश कुमार प्रजापति केंद्रीय मंत्री जी आए एवम उनके साथ श्री सुरेन्द्र कुमार प्रजापति जी राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ),श्री प्रमोद कुमार प्रजापति जी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश एवम राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ इसी बीच जयप्रकाश प्रजापति ने भ्रष्ट नोएडा अथॉरिटी एवम भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की शिकायत लिखित में माननीय मंत्री जी को दी गई।
इस मौके पर डॉक्टर टेकचंद प्रजापति,कालीचरण प्रजापति,विनीत प्रजापति,देव प्रजापति आदि मौजूद रहे।