24th January 2026
उत्तर प्रदेश

प्रताप विहार में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का त्योहार

गाजियाबाद ब्यूरो

गाजीयाबाद के विजय नगर स्थित प्रताप विहार के रेलवे कॉलोनी में तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया l महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य के साथ साथ झूले और स्वादिष्ट पकवान का भी आनंद लिया l इंदु शर्मा, शीतल, पूनम शर्मा, स्नेहा सारस्वत, मिलाक्षी, प्राची शर्मा, साक्षी चौधरी, किरण मोर्या, चारु मल्होत्रा, नंदिनी सारस्वत, किरण पांडेय आदि महिलाओं ने इस मौके पर प्रस्तुति दी और माहौल को खुशनुमा बनाया और साक्षी चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि हरियाली तीज का पर्व माता पार्वती और भगवान शिव पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन सुहागिनें माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close