14th January 2025

दिल्ली

यमुना अब भी उफान पर, दिल्ली में बाढ़ का खतरा टला नहीं; आज फिर भिगाएंगे बदरा

यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

आईटीओ पर स्थिति का जायजा लेंगे केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल 11 बजे आईटीओ पर भरे यमुना के पानी और स्थिति का जायजा लेने जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के पास जलभराव

भारी बारिश और यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि से सुप्रीम कोर्ट के पास जलभराव हो गया।

यमुना का जलस्तर 208.42 मीटर पर आया

यमुना के जलस्तर में मामूली कमी आई है। फिलहाल यमुना का जलस्तर 208.42 मीटर हो गया है। लेकिन संकट अभी भी बरकरार है।

राजघाट के पास जलभराव

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है।

आईटीओ रोड पर जलभराव

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ रोड पर जलभराव की स्थिति होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

यमुना खादर के अलावा कई रिहायशी इलाके में पानी घुस आया। न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, मयूर विहार और सोनिया विहार के कई इलाकों में पानी एक-एक मंजिल तक पहुंच गया। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग और मवेशी फंस गए। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ के अलावा पुलिस, दमकल विभाग, बोट क्लब और सिविल डिफेंस के वालंटियर ने मोर्चा संभाल लिया। देर शाम तक बाढ़ में फंसे 5000 से ज्यादा लोगों के अलावा सैकड़ों मवेशियों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close