उत्तर प्रदेश

कुश्ती संघ अध्यक्ष ने कचनजंगा अपार्टमेंट के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा। संवाददाता विशेष: सेक्टर-53 स्थित कचनजंगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव में चंदन कुमार के नेतृत्व वाला पैनल निर्विरोध निर्वाचित हुआ। चुनाव परिणाम के अनुसार चंदन कुमार को अध्यक्ष, अजय कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, पुष्पा साह को सचिव, विमला रजौरा को उप सचिव तथा पवन कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।

 

इसके साथ ही ब्लॉक प्रतिनिधियों के रूप में डॉ. अजय चंदाना, ऋचा पांडे, मृणाल मिश्रा और दीपा जोशी को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव में सभी पदाधिकारियों को बिना किसी विरोध के चुना जाना सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।

 

विजय के उपरांत नोएडा कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी निवासियों के हित में प्रभावी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संगठनों का मजबूत नेतृत्व समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *