बिहार

बिहार से”नया बिहार, नई सरकार” का आह्वान — कुंवर सेना ने किया राजद के युवा संवाद का समर्थन

ब्यूरो चीफ: रमा शंकर

बिहार ( ब्यूरो चीफ रमा शंकर ):राज्य में बदलाव की लहर को मजबूती देते हुए राष्ट्रीय कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शुक्रवार ने बातचीत में जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जिस बिहार में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है, वहां की सरकार बेरोजगारी फैलाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब वक्त आ गया है कि युवाओं को आगे आना होगा और बिहार में नई सोच, नई सरकार की नींव रखनी होगी।

उन्होंने 26 जून को पटना के बापू सभागार में राजद द्वारा आयोजित युवा छात्र संवाद कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कुंवर सेना, राष्ट्रीय जनता दल की इस पहल का समर्थन करती है और हमारे संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर एक समृद्ध, स्वाभिमानी और न्यायपूर्ण बिहार के निर्माण की सोच को साकार करें।

निर्मल सिंह ने यह भी कहा कि बिहार का ऐतिहासिक वैभव फिर लौटाना है, तो इसके लिए युवाओं को निर्णायक भूमिका में आना होगा। नई सरकार के बिना नया बिहार संभव नहीं।

इधर भोजपुर से राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह ने आभार जताया और कहा — “मीडिया के माध्यम से राजद की आवाज़ जन-जन तक पहुँची है, यही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनी है।”

रामबाबू सिंह ने बताया कि भोजपुर से 1600 गाड़ियों में युवाओं का काफिला 26 जून को पटना के लिए रवाना होगा और राजधानी को युवाओं से पाट दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब बस चुनाव की तारीख की घोषणा हो, भोजपुर का हर युवा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट का सटीक इस्तेमाल करेगा। 26 जून का संवाद कार्यक्रम इस बदलाव का आईना होगा और वहीं से बिहार को उसके नए मुख्यमंत्री की झलक मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *