गेमिंग ऐप और लोन ऐप से 20 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा,प्रतापगढ़ से तीन आरोपी गिरफ्तार,16 राज्यों से चल रहा था धोखाधड़ी का खेल
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
बेल्हा। प्रतापगढ़ साइबर सेल को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें साइबर सेल टीम प्रतापगढ़ ने ऑनलाइन गेमिंग और लोनिंग ऐप्स के जरिए चल रहे धोखाधड़ी के खेल का पर्दाफाश किया है। साथ ही प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मामला जेठवारा थाने के बीबीपुर निवासी आजम अली की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जिसमें शुक्रवार को साइबर सेल टीम द्वारा एटीएल ग्राउंड से शिवम तिवारी निवासी सगरा पूरे ओझा, अनुराग शुक्ला निवासी शुकुलपुर दहिलामऊ,अंकित पाल निवासी भंगवा चुंगी को गिरफ्तार किया । आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक संगठित ग्रुप का हिस्सा हैं। ये ग्रुप लोगों से गेमिंग,ट्रेडिंग और लोनिंग के जरिए उनके बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों को हासिल करने का कार्य करते हैं। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा दिखाकर लोगों का विश्वास जीतते थे। और फिर फर्जी ऐप्स के जरिए उनसे ठगी करते थे। इनका ग्रुप टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर अपना काम करता है। इन लोगों का गिरोह यूपी,बिहार,पश्चिम बंगाल सहित 16 राज्यों में फैला हुआ है। अब तक लगभग 55 शिकायतों से लगभग 20 करोड़ की ठगी का अनुमान सामने आया है। आरोपियों के पास से प्रतापगढ़ पुलिस ने 2 स्मार्ट फोन,2 की पैड फोन,2 सिम,13 बैंक पासबुक,9 एटीम कार्ड,3 पैन कार्ड,3 चेक,6 आधार कार्ड,34 qr कोड आदि चीजें बरामद की हैं। पुलिस ने बात चीत में बताया है कि गिरोह के अन्य 10 सदस्यों की नेटवर्क ट्रैकिंग की जा रही है।



