उत्तर प्रदेश

फ़तनपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से खिलवाड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़/फ़तनपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में फ़तनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो गिरफ्तारियां रामापुर बाजार से तथा एक गिरफ्तारी सुवंशा बाजार से की गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही महिलाओं और बच्चियों के साथ अश्लील गाने गाने और छेड़खानी करने की शिकायत मिली थी। इस पर सक्रियता दिखाते हुए फ़तनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी ने साफ संदेश दिया कि जो भी व्यक्ति बच्चियों और महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस लगातार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। जगह-जगह पुलिस टीमें सक्रिय होकर छेड़खानी, अभद्रता और अश्लील हरकतों पर लगाम लगाने में जुटी हुई हैं। फ़तनपुर पुलिस की यह कार्रवाई समाज में नारी सम्मान के प्रति जागरूकता और भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

👉 पुलिस का संदेश:

“महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से समझौता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *