रामापुर रेलवे अंडर पास के निकास द्वार को लेकर बड़ी राहत, रेल मंत्रालय को लिखा गया पत्र
Published by: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से चली आ रही एक अहम समस्या का समाधान लगभग अब हो गया है। रामापुर रेलवे अंडरपास ब्रिज के निकास द्वार को लेकर जारी विवाद पर रेल मंत्रालय को अमर पाल मौर्य द्वारा पत्र जारी कर लोगों की समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण करने को और मामले को संज्ञान में लेने को कहा गया है।
रेल मंत्रालय द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर मामले का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है जिससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
यह पत्र भाजपा नेता धीरज ओझा के लगातार प्रयासों और उनके आग्रह पर संभव हुआ। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य से विशेष आग्रह किया था। सांसद मौर्य ने रेल मंत्री से इस विषय में औपचारिक मांग रखी थी, जिसके बाद रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया।
इस पत्र को लेकर रानीगंज विधानसभा की जनता ने खुशी जाहिर करते हुए राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य और भाजपा नेता धीरज ओझा के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से हो रही दिक्कतों का समाधान कराकर दोनों नेताओं ने जनता के हित में सराहनीय कार्य किया है।
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में धीरज ओझा लगातार जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और एक के बाद एक जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा करवा रहे हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोगों में उनके प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।
👉 यदि मंत्रालय द्वारा रामापुर रेलवे अंडरपास का निकास द्वार बाजार की तरफ किया गया तो स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम जनता की आवाजाही में सहजता आएगी और विकास की गति को भी मजबूती मिलेगी। इससे रामापुर बाजारवासियों में भरी खुशी का माहौल है। यह जानकारी नि वर्तमान विधायक धीरज ओझा के मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र के द्वारा प्राप्त हुई।



