उत्तर प्रदेश

फ़तनपुर थाने में तैनात कांस्टेबल ने दिखाई तत्परता,यात्री का बस में छूटा सामान सुरक्षित दिलवाया

Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

 

 

प्रतापगढ़। फतनपुर थाने में तैनात कर्तव्यनिष्ठ कांस्टेबल रामप्रताप यादव ने अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक यात्री का छूटा हुआ सामान सुरक्षित वापस दिलवाया। इस मानवीय पहल की चर्चा क्षेत्र में जोर-शोर से हो रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, यात्री आलोक कुमार की बस छूट गई थी, जिसमें उनका मोबाइल, बैग और लैपटॉप छूट गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही कांस्टेबल आर.पी. यादव ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बस चालक से संपर्क साधा और उसे भूपियामऊ में रुकवाया। इसके बाद उन्होंने अपने वाहन से स्वयं यात्री को बस तक पहुँचाया।

 

यात्री आलोक कुमार ने कांस्टेबल रामप्रताप यादव और यूपी पुलिस की इस सराहनीय पहल की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की वजह से उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल सका, जिसके लिए वे पुलिस के आभारी हैं।

 

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को यूपी पुलिस की नई छवि का प्रतीक बताया। आमतौर पर कठोर मानी जाने वाली पुलिस का यह मानवीय और मददगार चेहरा जनता के बीच विश्वास और भरोसे को और मजबूत करता है।

 

👉 इस घटना ने न केवल पुलिस की संवेदनशीलता को उजागर किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि यूपी पुलिस हमेशा जनता की मदद के लिए तैयार रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *