15th January 2026
उत्तर प्रदेश

फतनपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही : 12 घंटे में लापता बालक सकुशल बरामद

प्रतापगढ़:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

गौरा। जिले की फतनपुर पुलिस ने अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत बीते दिन एक 14 वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत गंभीरता दिखाते हुए कार्यवाही शुरू की।

 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार और फ़तनपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बालक की तलाश में हर संभव प्रयास किया और आधुनिक तकनीकी साधनों—सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस—का उपयोग करते हुए बालक के मूवमेंट का पता लगाया। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 12 घंटे के भीतर बालक को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

बरामद बालक को सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और राहत साफ झलक रही थी।

 

पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित व सराहनीय कार्य के लिए फतनपुर पुलिस टीम की प्रशंसा की और इसे “गुड वर्क बाय फतनपुर पुलिस” बताते हुए टीम को प्रोत्साहित किया।

 

यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि प्रतापगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर कितनी सजग और सक्रिय है। फ़तनपुर पुलिस की सजगता और तत्परता से क्षेत्र की जनता काफी ज्यादा खुश है और फ़तनपुर पुलिस के इस कार्य की खूब प्रशंसा भी कर रही है। क्षेत्र की जनता नए थाना प्रभारी के निष्पक्षता और त्वरित कार्यवाही से काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close