मिशन शक्ति अभियान के तहत एन्टी रोमियो टीम सक्रिय, महिला सुरक्षा और जनजागरूकता को लेकर चलाया गया विशेष कार्यक्रम
प्रतापगढ़: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
प्रतापगढ़:पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत जनपद की सभी थानों की एन्टी रोमियो टीमों ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, बाजार, स्कूल-कॉलेज, चौराहों जैसे भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर लगातार भ्रमण करते हुए महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया।
एन्टी रोमियो टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़े अधिकारों और त्वरित सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी भी साझा की।
➡️ महिला हेल्पलाइन – 1090
➡️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
➡️ आपातकालीन सेवा – डायल 112
➡️ बाल सहायता सेवा – 1098
महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे तत्काल इन हेल्पलाइन नम्बरों का उपयोग कर सकती हैं।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने छात्राओं और आम महिलाओं को आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। एन्टी रोमियो टीम की इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास की भावना और जागरूकता बढ़ी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।



