14th January 2026
उत्तर प्रदेश

बेटे को प्रोटोकॉल देने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सफाई दी है– भाजपा वंशवाद से ऊपर की पार्टी

Published by दीपांशु तिवारी

📰 अयोध्या में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान – भाजपा वंशवाद से ऊपर की पार्टी

 

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को अयोध्या में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे अभिषेक सिंह को निजी सचिव की ओर से प्रोटोकॉल दिए जाने पर सफाई दी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि भाजपा वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर काम करने वाली पार्टी है। “40 साल से राजनीति में हैं, कभी ऐसी हरकत नहीं हुई। पहली बार हुआ और संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई,” उन्होंने कहा।

 

सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। किसानों को खाद की किल्लत के मुद्दे पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अपहरण और लूटपाट का गढ़ था। “उस दौर में न सड़क थी, न बिजली, न पानी। सिर्फ चुनिंदा वीआईपी जिलों को ही बिजली मिलती थी,” उन्होंने आरोप लगाया।

 

डबल इंजन की सरकार में बदलाव

 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज गरीबों को मुफ्त अन्न, आयुष्मान कार्ड, शौचालय और पक्का मकान मिल रहा है। बेहतर सड़कों का जाल, रेलवे और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। “अब लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश-दुनिया से यूपी आने वालों की संख्या बढ़ रही है,” उन्होंने जोड़ा।

 

‘बाढ़ पीड़ितों को लगातार मदद’

 

खाद संकट के आरोपों को खारिज करते हुए सिंह ने दावा किया कि किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार लगातार राहत सामग्री वितरित कर रही है। मकान गिरने वाले पीड़ितों को तुरंत मुआवजा दिया जा रहा है और राहत किट बांटी जा रही हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close