कानपुर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह ने थाना नवाबगंज का निरीक्षण कर दिए निर्देश
कानपुर रिपोर्ट ( दीपक मिश्रा)
कानपुर( दीपक मिश्रा): तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपायुक्त ने थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
विशेष रूप से आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पेट्रोलिंग, बीट प्रणाली की सुदृढ़ता, सक्रिय अपराधियों का भौतिक सत्यापन, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा वांछित/फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिये गये।



