उत्तर प्रदेश

नोएडा में ताबड़तोड़ मुठभेड़: हत्या की नीयत से फरार शातिर बदमाश चिराग पुलिस की गोली से घायल, तमंचा-चाकू बरामद

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा): थाना फेस-1 पुलिस ने गुरुवार रात एक बड़े ऑपरेशन में हत्या के प्रयास में वांछित शातिर अपराधी तुषार उर्फ चिराग को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी चिराग को गोली लगने से घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जान की बाजी लगाकर आरोपी को दबोचा और उसके पास से तमंचा, चाकू व खून से सनी कमीज बरामद की है।

 

क्या है पूरा मामला?

 

थाना फेस-1 में दर्ज मुकदमा संख्या 313/25 के तहत चिराग को पीड़िता की हत्या की साजिश और अवैध हथियार रखने के आरोप में नामजद किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चिराग ने खुलासा किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और तमंचा सेक्टर-14ए के पास झाड़ियों में छिपा रखा है। पुलिस जब उसे मौके पर लेकर गई, तो उसने मौका पाकर तमंचा निकाल लिया और पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया।

 

पुलिस ने दिखाई बहादुरी, जवाबी फायरिंग में धरा गया चिराग

 

चिराग ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए सीधे गोली चलाई, लेकिन सतर्क पुलिस ने उसे दूसरा मौका दिए बिना आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया। मौके से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, चाकू और खून से सनी कमीज बरामद की गई।

अपराधिक इतिहास भी उजागर

गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही थाना फेस-1 में धारा 118(1)/109(1) बीएनएस और आयुद्ध अधिनियम के तहत केस दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *