लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली की शुरुआत कर दी है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार से प्रभावी हो गई है। अब सभी आगामी पुलिस भर्तियों में आवेदन करने के लिए OTR पंजीकरण अनिवार्य होगा।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, यह प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और आसान बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। OTR प्रक्रिया को अपनाने के बाद उम्मीदवारों को हर भर्ती में बार-बार विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
पंजीकरण कैसे करें?
अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर OTR पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षिक व व्यक्तिगत विवरण भरकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वेबसाइट पर वीडियो ट्यूटोरियल और प्रश्नोत्तर (FAQs) भी उपलब्ध कराए गए हैं।
सहायता के लिए हेल्पलाइन भी उपलब्ध
अगर किसी अभ्यर्थी को पंजीकरण में कोई समस्या आती है तो वह बोर्ड की हेल्पलाइन 1800 9110 005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकता है।



