दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दो इनामी गिरफ्तार, सुशील सिंह की पिस्टल निरस्त करने की कार्रवाई शुरू
प्रतापगढ़: (ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
प्रतापगढ़। संवाददाता (ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी) :एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनदहाड़े जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में शामिल 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में शिवम पांडेय और विपिन पांडेय शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इससे पहले पुलिस द्वारा जयप्रकाश मौर्य, हरीश जायसवाल व अखिलेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 9 वाहनों को भी जब्त किया है।
मुख्य आरोपी सुशील सिंह, जिसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दो लोगों को गोली मारी थी, अभी फरार है। उसकी लाइसेंसी पिस्टल के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। सुशील सहित अन्य फरार अपराधियों पर हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
एडिशनल एसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सीओ पट्टी मनोज सिंह ने सई कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामले का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।



