17th January 2026
उत्तर प्रदेश

सावन में शिव मंदिर पर लगा ताला, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

पट्टी। सावन के पवित्र महीने में जहां शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव में स्थित करीब 35 साल पुराने शिव मंदिर में ताला लगने से ग्रामीणों में नाराजगी है।पट्टी-चिलबिला मार्ग किनारे बने इस मंदिर में शिवलिंग समेत अन्य देवी-देवताओं की स्थापना है। लेकिन आरोप है कि गहरी चक गांव के एक व्यक्ति ने मंदिर में वर्षों से ताला जड़ रखा है। इससे सावन में जलाभिषेक और पूजा-पाठ नहीं हो पा रहा।ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की साफ-सफाई तक नहीं हो रही, चारों ओर घास-फूस उग आया है। पुजारी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर ताला खुलवाने और मंदिर की देखरेख की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि सावन में पूजा-अर्चना न हो पाना आस्था के साथ खिलवाड़ है। इस प्रकरण से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close