उत्तर प्रदेश
पालतू कुत्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिडे,दोनों पक्षों ने दी तहरीर
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
गौरा। मामला फ़तनपुर थाना क्षेत्र के गौरा ब्लॉक का है जहां अरविंद सोनी पर उसके पड़ोस में रहने वाली पारो किन्नर के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें अरविंद घायल हो गया इस पूरे प्रकरण से दोनों पक्षों के विवाद उत्पन्न हो गया। पूरा मामला विवादों के घेरे में तब आया जब पारी किन्नर के यहां ढोलकिया का काम करने वाला रिंकू पालतू कुत्ते को टहलने ले गया था वापस घर आते समय कुत्ते ने अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़े अरविंद सोनी पर हमला कर दिया जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है मामले में पुलिस जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करेगी।



