प्रकाश को कैद करने की कला है फोटोग्राफी- सतपाल,फोटोग्राफी प्रदर्शनी का हुआ समापन
Published by धर्मेंद्र शर्मा
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एवियार एजुकेशनल हब में युवा क्रांति सेना द्वारा फोटोग्राफी प्रदर्शनी का समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति अभिषेक वर्मा ने कहा कि एक फोटो हजार शब्दों से ज्यादा बोलती है। इन फोटो जर्नलिस्टों ने जिन कहानियों को फ्रेम किया है, वे समाज की असल तस्वीरें हैं। इनकी मेहनत, नजर और संवेदनशीलता को सलाम करता हूं। ऐसे आयोजनों से समाज को सोचने का नया नजरिया मिलता है। प्रदर्शनी के दौरान विशिष्ठ अतिथि कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि फोटोग्राफी, प्रकाश को कैद करने की कला और विज्ञान है, जिससे स्थिर छवियों का निर्माण होता है। कार्यक्रम में नेक्सजेन एनर्जिया एवं बनारसी जीराके चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी और एन ई ए अध्यक्ष विपिन मल्हन, उद्यमी हर्षराज द्विवेदी, कॉलेज के चेयरमैन संदीप सिंह, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद थे। युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा फोटो जर्नलिस्ट हमारे समाज के वे अनसुने नायक हैं, जो बिना सुर्खियों में आए रोज़ समाज की सच्चाई को उजागर करते हैं।



