उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ का ₹50,000 का इनामी शातिर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार

बेल्हा/पट्टी: ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

पट्टी। एसटीएफ लखनऊ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतापगढ़ जनपद के गडवारी गांव, थाना अन्तू निवासी शाहरुख पुत्र मुख्तार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर ₹50,000 का इनाम घोषित था, जो पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा घोषित किया गया था।

 

एसटीएफ टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। शाहरुख पर जनपद प्रतापगढ़ में हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट और धमकी जैसे कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

 

गौरतलब है कि थाना पट्टी क्षेत्र के करैला बाजार में हुई फायरिंग की एक घटना में चार लोगों को गोली लगी थी। इस घटना में शाहरुख मुख्य आरोपी था और तभी से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

 

एसटीएफ की तत्परता और कुशल रणनीति से यह गिरफ्तारी न केवल एक बड़े अपराधी के पकड़े जाने को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता का भी प्रमाण है। स्थानीय प्रशासन व जनपद पुलिस ने इस कार्रवाई की सराहना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *