14th January 2026
उत्तर प्रदेश

मोटरसाइकिल और बस की टक्कर में सगे भाई – बहन की मौत

बेल्हा/प्रतापगढ़:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। मामला कोतवाली देहात के सुखपाल नगर का है जहां एक भीषण सड़क हादसे में सगे भाई बहन की मौत हो गई। जिले के करनपुर निवासी मनोज कुमार के बच्चे निखिल और शिखा अपने नानी के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान सुखपाल नगर गांव में उनकी बाइक की टक्कर स्कूल बस से हो गई जिसमें निखिल की मौके पर ही मौत हो गई और शिखा गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल शिखा को राहगीरों की मदद से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले जाया गया जहां शिखा के गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे स्वरूपरानी प्रयागराज रेफर कर दिया । जहां रास्ते में ही शिखा की भी मौत हो गई। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से बस को छोड़ कर फरार हो गया। निखिल कक्षा 10वीं का छात्र था और शिखा कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मृतक के पिता मनोज कुमार इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चला कर परिवार का भरन पोषण करते थे। मनोज कुमार के दो पुत्र और एक पुत्री थी। जिसमें से एक पुत्र और पुत्री की मौत से परिवार को भारी सदमा लगा है। प्रतापगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close