अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में योगमय उत्सव की धूम
रिपोर्ट : अबशार उलहक
मुरादनगर, 21 जून 2025: श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में श्री हंस इंटर कॉलेज, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, किसान नेशनल इंटर कॉलेज मुरादनगर के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ हुई, जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। योगाचार्य श्री प्रमोद कुमार ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक रोगों को दूर कर जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार ने कुशलता के साथ किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, राम कुमार शर्मा, राजकुमार, सुनील कुमार शर्मा, संजीव कुमार, रोबिन कुमार, सुमित कुमार, ताज मोहम्मद, शिवकुमार, मोहम्मद अशफाक, रिंकेश कुमार वर्मा, सुनील चौधरी, सचिन कुमार, जयंती मठपाल, हेमलता शर्मा, नीलम शर्मा, दिनेश बाबूजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि सभी प्रतिभागियों में एकता और उत्साह का संचार भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।



