उत्तर प्रदेश

थाना कविनगर पुलिस से हुई,मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा घायल अवस्था में गिरफ्तार

Published by धर्मेंद्र शर्मा

गाजियाबाद ( *दीपक मिश्रा* ) ;थाना कविनगर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान लोगों से लूटपाट करने वाले एक लुटेरे को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम व पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाऐ जा रहे अभियान व तलाश वांछित अभियुक्त के अंतर्गत टीम के साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास चेकिंग के दौरान दो बदमाश घायल अवस्था में एवं एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया था । दोनों घायलों को पूर्व में ही उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर भेजा गया था। शेष अभियुक्त को साथ लेकर अन्य कार्यवाही करते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर लेकर जाया जा रहा था बीच में सरकारी गाड़ी बंद हो जाने के कारण अभियुक्त द्वारा मौका पाकर मुख्य आरक्षी की पिस्तौल छीन कर जान से मारने की नीयत से फायर किया जोकि सरकारी गाड़ी की खिड़की मैं जाकर लगी। जिससे पुलिस टीम अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे बदमाश घायल हो गये । जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त‌ का नाम व पता*
मनीष पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी लाल कुआं थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम रसीदाबाद थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद उम्र करीब 30 वर्ष (बाद मुठभेड़ गिरफ्तार)।

*बरामदगी का विवरण*
एक सरकारी पिस्टल 9MM एक खोका कारतूस व 09 जिन्दा कारतूस 9MM।

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एक अभियोग पंजीकृत है अन्य पुलिस द्वारा बताया गया है कि आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *