28th April 2025

उत्तर प्रदेश

मुरादनगर : भीम महोत्सव में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने किए ये काम

रिपोर्ट : हैदर खान

मुरादनगर, 15 अप्रैल 2025: आज मुरादनगर में भारतीय संविधान के जनक और समाज सुधारक बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में मुरादनगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बाबा के भक्त शामिल हुए। रंग-बिरंगी और मनमोहक झांकियों ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया, जो बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को दर्शा रही थीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मुरादनगर ने कुंवर शहजाद चौधरी के नेतृत्व में इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा के वोडाफोन आइडिया स्टोर, विजय मंडी गेट के पास यात्रा में शामिल सभी भक्तों का स्वागत किया गया। व्यापार मंडल द्वारा जल और शीतल पेय की व्यवस्था की गई, जिससे गर्मी के मौसम में भक्तों को राहत मिली। इसके अतिरिक्त, सभी झांकियों और बैंड वालों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, मुरादनगर के सदस्यों का भी विशेष स्वागत और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने कहा, “डॉ. बाबा साहब अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के जनक थे, बल्कि एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाकर समाज में समानता का संदेश दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद जिंदल, भाजपा नेता नितिन गोयल, ललित गोयल, सतीश जिंदल, सतीश गोयल, सुमित गर्ग, उमेश अरोड़ा, दीपक गोयल, मुकेश गुप्ता, अक्षय सिंघल, अरुण सिंघल, संजय सिंघल, रमन तायल, दीपक गुप्ता, रजनीश गुप्ता, सुनील नागपाल, सुरेंद्र कुमार, सौरभ मित्तल, प्रदीप सिंघल, छोटे चौधरी, यासीन अंसारी, विपिन शर्मा, पंकज वर्मा, भगवान गर्ग, विपिन डिश वाला, विशेष गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close