उत्तर प्रदेश

नोएडा फेस 1 पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले युवक को किया गिरफ्तार, 01 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा): फेस-1 पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजरुल पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जे. जे. कॉलोनी का निवासी है। आरोपी की उम्र 20 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 को नियमित गश्त के दौरान सेक्टर-6 इलाके में संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर युवक को रोका गया। पूछताछ करने पर वह सही जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना फेस-1 में मु0अ0सं0 133/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस कारोबार में अकेला शामिल था या किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।

थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि नोएडा पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का लक्ष्य युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। इस दिशा में थाना फेस-1 पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *