उत्तर प्रदेश

शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ लगे NSA : एडवोकेट शाहरूख कुरैशी

रिपोर्ट : अबशार उलहक

गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर में हाल के दिनों में 28 फरवरी 2025 की घटना के बाद से शहर के माहौल में अराजक तत्वों द्वारा समाज में शत्रुता, विशेष समुदाय के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करना एवं मुरादनगर कस्बे की एक जगह को लेकर लगातार “मिनी पाकिस्तान’ जैसे शब्दों से सम्बोधित करने तथा अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासनिक अधिकारियों को डराने धमकाने पर 11 मार्च 2025 को “महापंचायत” करने के ऐलान तक किया गया मगर इन सब के दौरान शासन-प्रशासन की ऐसे लोगों पर चुप्पी को देखते हुए शहर के एक युवा एडवोकेट शाहरूख कुरैशी ने राष्ट्रपति के लिए ज्ञापन लिखकर गाजियाबाद जिलाधिकारी को सौंपा।

मुरादनगर निवासी एडवोकेट शाहरूख कुरैशी ने बताया कि उन्होने राष्ट्रपति को शिकायती पत्र में लिखा है कि मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से तथाकथित हिन्दू युवा वाहिनी का नेता एवं राष्ट्रीय भूमिहार ब्राहम्ण समिति के लोगो द्वारा मुरादनगर कस्बे में दो समुदायों के बीच शत्रुता बढाने नफरती भाषा शैली का प्रयोग लगातार करके सोशल मीडिया पर भडकाऊ भाषण दिये जा रहे हैं जिसमें एक नेता द्वारा कहा जा रहा है कि रावली रोड क्षेत्र के लगभग 40 गांवो को जोडने वाला मार्ग हैं उसको नेता द्वारा लगातार “मिनी पाकिस्तान” तथा वहाॅ के प्रशासनिक अधिकारियों को “मुल्लो के पैसों पर मुरादनगर थाने के चलने तथा मुरादनगर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को लगातार डरा धमकाकर व चेतावनी दी जा रही है कि यदि “मुल्लाओं” मुस्लिमो के खिलाफ अतिक्रमण की कार्यवाही नही की जाती तो 11 मार्च 2025 को महापंचायत कर अतिक्रमण को स्वयं हटायेगे तथा मुल्लाओ को भगाने का काम हम स्वयं करेगे। इस तरह की विडियो लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किये जा रहे हैं।

वही दिनांक 28-02-2025 को मुरादनगर थाने पर प्रशासनिक स्तर पर आगामी त्यौहारो को लेकर एक शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने हुड़दगियो व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। लेकिन नफरती मानसिकता के हिन्दू युवा वाहिनी के नेता नही चाहते कि “मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र” में शांति व आपसी भाईचारा कायम रहे और लगातार “मुरादनगर रावली रोड वाले क्षेत्र” को “मिनी पाकिस्तान” कहकर सम्बोधित कर रहे हैं। 11 मार्च 2025 को महापंचायत करने का ऐलान इसी उददेश्य से किया गया हैं कि इसमें ” बाहर के लोग” भी आयेगे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भडकाऊ भाषण एक व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि हिन्दू शेरो जागो और मुरादनगर में भी सम्भल जैसी स्थिति बना दो। इन सब से ये लगता है कि इन लोगो को सत्ता का सरंक्षण प्राप्त हैं जो सोशल मीडिया साईटस पर इस तरह नफरती भाषा शैली का प्रयोग किया जाना प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की कार्य शैली पर उंगली उठाने का काम कर रहे है। जिससे शहर में सदभावना, आपसी सौहार्द बिगाडने की पूरी साजिश इन लोगो द्वारा की जा रही हैं। जिससे विशेष समुदाय के लोग डरे व सहमे हुए है।

वही दिनांक 05–03–2025 को मुरादनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ रावली रोड चुन्गी न0-2 से चुन्गी न०-3 पर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें राजनीतिक दबाव व नफरती मानसिकता वाले लोगो को प्रसन्न करने के लिए “बाबा का बुलडोजर नीति” के नाम से सम्बोधित किया गया। इस अतिक्रमण अभियान के कुछ घण्टे बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तथाकथित हिन्दू युवा वाहिनी के नेता ने एक वीडियो पोस्ट जारी करते हुए कहा कि अभी तो महापंचायत के ऐलान से ही “मिनी पाकिस्तान” की जड़े हिल गयी। 11 मार्च 2025 को होने वाली महापंचायत के बाद पूरा “मिनी पाकिस्तान ही मिटटी में मिल जायेगा”। इस तरह की गैर संवैधानिक भाषा शैली तथा उग्र भडकाऊ भाषणों के बाद भी स्थानीय प्रशासन की ओर से इन व्यक्तियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही न किये जाने से क्षेत्र में डर, भय व अशान्ति का माहौल बना हुआ हैं।

इसी को लेकर राष्ट्रपति से शिकायती पत्र लिखकर कहा है कि उत्तर प्रदेश के डी0जी0पी0 को पूरे मामले की जानकारी से अवगत कराकर दिनांक 11-03-2025 को होने वाली महापंचायत को रोका जाये ताकि क्षेत्र मे अशान्ति का माहौल न बने तथा डी०जी०पी० को निर्देशित किया जाये कि उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एन०एस०ए०) की कार्यवाही किये जाने के आदेश पारित किए जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *