18th July 2025

उत्तर प्रदेश

सदन में बोले सीएम योगी- महाकुंभ में 33 करोड़ महिलाएं आईं पर एक भी अपराधिक घटना नहीं हुई

ब्यूरो रिपोर्ट

बजट सत्र में बोलते हुए सीएम योगी ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि आप भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं?

हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। 45 दिनों के आयोजन ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है। महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें खरी उतरीं। महाकुंभ 33 करोड़ महिलाएं आईं पर एक भी अपराधिक घटना नहीं हुई।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज दुनिया में लंबे समय तक सुनाई देगी। ये हमारे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है। ये सिर्फ आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं है बल्कि इस आयोजन से हमारी अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ का लाभ होने की उम्मीद है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

-देश का सबसे बड़ा राज्य, सबसे अधिक संसाधन होने के बावजूद 1950 से 2017 तक प्रदेश की GSDP 12.75 लाख करोड़ तक पहुँच सकी।
-2017 में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों पर विश्वास जताया और आज 08 वर्षों में प्रदेश की GSDP दोगुना से अधिक होकर 2024-25 में 27.51 लाख करोड़ होने जा रही है।
-देश की GDP में 9.2% हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश, देश के अंदर दूसरे स्थान पर है।
-वर्ष 2023-2024 में भारत देश की GDP की वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत है, जबकि उत्तर प्रदेश की वृद्धि दर 11.6 प्रतिशत रही है।

यह खबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर केंद्रित है, जिसमें उन्होंने महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन, उसकी आर्थिक उपलब्धियों और राज्य के विकास पर चर्चा की।

मुख्य बिंदु:

  • महाकुंभ 2025 की सफलता: सीएम योगी के अनुसार, इस आयोजन में 33 करोड़ महिलाएं शामिल हुईं, और कोई अपराध की घटना नहीं हुई।
  • आर्थिक प्रभाव: आयोजन से उत्तर प्रदेश को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है।
  • डिजिटल लेनदेन में उत्तर प्रदेश आगे: 2024-25 में यूपी में अब तक 1024.41 करोड़ डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए, जिससे यह देश में नंबर एक राज्य बन गया है।
  • किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं: “बीसी सखी योजना” और “लखपति महिला योजना” जैसी योजनाओं से लाखों महिलाओं को लाभ मिला है।
  • यूपी की अर्थव्यवस्था का विकास: 2017 से अब तक राज्य की GSDP 12.75 लाख करोड़ से बढ़कर 27.51 लाख करोड़ हो गई है।
  • परिवहन और व्यापार में उछाल: महाकुंभ से होटल, परिवहन, खाद्य उद्योग और धार्मिक पर्यटन को भारी लाभ हुआ।

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ की सफलता को भारत की मैनेजमेंट स्किल, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और प्रशासनिक क्षमता का प्रमाण बताया। विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदलाव के दौर में है और यह देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close