उत्तर प्रदेश

मुरादनगर : रमजान व होली त्यौहार को लेकर हुई शांति सीमित की बैठक

रिपोर्ट : हैदर खान

गाजियाबाद के मुरादनगर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी ने होली व रमजान दोनों त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने का पुलिस को भरोसा दिलाया। बैठक में कस्बा रोड और रावली रोड के जाम और अतिक्रमण का मुद्दा भी छाया रहा। थाना प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने कहा कि रमजान और होली का त्यौहार नजदीक है, जिसको देखते हुए लोगों से अपील की की अफवाहों पर ध्यान ना दें असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को दें ताकि पुलिस समय रहते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर सके। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह तोमर ने क्षेत्रवासियों से त्यौहार को शांति सद्भावना भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने अपना पर्सनल और सीयूजी फोन नंबर गणमान्य लोगों को देते हुए कहा कि कोई भी समस्या हो 24 घंटे मोबाइल पर कॉल कर मुझे जानकारी दे सकते हैं, शिकायत का समाधान तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। इस दौरान गणमान्य लोगों ने नगर के रावली रोड कस्बा रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। लोगों का कहना है कि कस्बा रोड और रावली रोड पर आए दिन जाम के कारण लोगों को घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है अतिक्रमण के कारण ज्यादातर जाम लगा रहता है। इस दौरान भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, भाजपा के महानगर पूर्व मंत्री संजीव त्यागी, मनोज शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चौधरी, महामंत्री सोनिया त्यागी, राज फोगाट, मनोरमा शर्मा, बसपा नेता बबली जाटव, हरि मोहन गोयल, विकास त्यागी, सभासद जुनैद कुरैशी, अशोक पाल और गंग शरण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *