दिल्ली

दिल्ली :स्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई,

रिपोर्ट डेस्क

दिल्ली( प्रदीप कुमार) : भजनपुरा स्थित यमुना विहार में आधी रात को स्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कारोबारी की आंख खुली तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। स्कूटी सवार दो बदमाश गोलियां चला रहे थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहंच गए। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। छानबीन के दौरान टीम को चार खोखे बरामद हुए हैं। मना जा रहा है कि डराने की नियत से गोलियां चलाई गई हैं। फिलहाल, पीड़ित किसी भी तरह की रंजिश या जबरन वसूली के लिए गोली चलाने की बात से इंकार कर रहा है
पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित शाहनवाज (39) परिवार के साथ यमुना विहार के अपने मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे थे। इस बीच 1.05 बजे उन्होंने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। उन्होंने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो स्कूटी सवार दो लड़के गोलियां चला रहे थे।

कुछ गोलियां बदमाशों ने पीड़ित के दरवाजे पर चलाईं जबकि बाकी हवा में गोलियां चलाई। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शाहनवाज का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है।

मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। परिवार ने पुलिस से हिफाजत की मांग की है। पुलिस बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *