
महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कारागार में रह रही महिलाओं और बच्चों को कम्बल और कपड़े वितरित किए और उनके लिए कारागार में ही पार्लर और सिलाई प्रशिक्षण कराने की व्यवस्था गणतंत्र दिवस से की गई। दुर्गेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कारागार में 100 महिलाओं और 50 बच्चों को कम्बल और कपड़े वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में संस्थान की राजकुमारी,सविता ,डिंपी,प्रीति, शैली,संगीता,शालू,आदि मौजूद रहीं। संस्थान द्वारा समय-2 पर इस प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाते रहते हैं। संस्थान का उद्देश्य हर वर्ग की महिला को मान सम्मान दिलाना हैं। दुर्गेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर द्वारा सरकार की सारी योजनाओं का लाभ समाज तक पहुंचाने का कार्य करती आ रही है। इसी के चलते 8 मार्च, 2025 को 500 समाजसेवी संस्थाओं को जो समाज में अच्छे सामाजिक कार्य कर रही हैं उनको गाजियाबाद में सम्मानित कराया जाएगा।