उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन, कहा मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ से अधिक लोगों ने किया स्नान

ब्यूरो प्रयागराज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के अवसर पर महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं व संतों का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों/श्रद्धालुओं ने कुंभ स्नान किया है। आयोजन को लेकर उन्होंने प्रशासन सहित इसमें शामिल सभी संगठनों को भी बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि आस्था, समता और एकता के महासमागम ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में पावन ‘मकर संक्रांति’ के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!

प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों/श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।

प्रथम अमृत स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई! पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *