18th January 2026
उत्तर प्रदेश

मुरादनगर देहात मंडल अध्यक्ष बनाए गए विपिन चौधरी, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

रिपोर्ट: अबशार उलहक

मुरादनगर देहात मंडल के मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी को बनाए जाने पर नवीपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण पर आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर द्वारा बुधवार को मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें मुरादनगर देहात मंडल से गांव सुल्तानपुर निवासी विपिन चौधरी को चुना गया। दिनेश प्रधान ने कार्यक्रम का संचालन किया। विपिन चौधरी इससे पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तथा दो बार मंडल में महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। इस प्रोग्राम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकुट लाल अरोड़ा ,अमित रंजन, सुबोध त्यागी सारण, अनुज प्रधान आदि ने विपिन को आशीर्वाद प्रदान किया और बधाई दी। इसके अलावा अजय प्रधान सुल्तानपुर, आकाश प्रधान मिलक चकरपुर, दिनेश प्रधान, नीरज प्रधान सारण आदि मौके पर उपस्थित रहे। नवीपुर व सुल्तानपुर दोनों गांव में विपिन को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close