उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले क्रिकेटर कुलदीप यादव, शिष्टाचार भेंट की

लखनऊ: टी20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य कुलदीप यादव ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

कुलदीप यादव ने टीम के विजेता बनने के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर हैं।

भारत ने टी20 विश्वकप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन करने का गौरव प्राप्त किया है। इसके बाद से ही जश्न का दौर चल रहा है।

मुंबई में टीम की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी और लाखों क्रिकेट प्रशंसक शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *