14th January 2025

उत्तर प्रदेश

भाजपा मंडल अध्यक्षों पर लगाई मुहर, नितिन गोयल फिर बनाए गए मुरादनगर मंडल अध्यक्ष

रिपोर्ट : अबशार उलहक

गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जिताने का संकल्प दिलाया गया है।
वही मुरादनगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष की पूर्व मे कमान संभाले हुए नितिन गोयल की मेहनत, लगन व पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का उम्दा कार्य करने पर पर फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्वो ने नितिन गोयल को भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। इस खबर से शहर के लोगो ने नितिन गोयल को मुबारकबाद दी वही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नितिन गोयल को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इस दौरान नितिन गोयल ने कहा कि वो हमेशा पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहे है आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे जोर-शोर से मिशन में जुटेंगे ताकि फिर से मोदी लहर में पूरा देश झूमे और फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close