उत्तर प्रदेश

नोएडा :थाना सेक्टर 58 पुलिस ने तीन वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की दो ईको कारें, इंजन व स्क्रैप बरामद

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा (धर्मेंद्र शर्मा): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो ईको कारें, एक कार का इंजन, बड़ी मात्रा में स्क्रैप और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिनेश चौहान पुत्र रमेश चौहान, वसीम रिजवी पुत्र शकूर अहमद और आकिब पुत्र जमील अहमद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी के संगठित गिरोह का हिस्सा थे, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ईको कारों को चुराकर उनके इंजन नंबर, चेचिस नंबर और नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद फर्जी कागजात तैयार कर गाड़ियों को बाजार में बेचते या कबाड़ के रूप में नष्ट कर देते थे। वसीम रिजवी ने बताया कि वह कबाड़ी का काम भी करता है और चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बदलने के लिए पुराने वाहनों के असली कागजातों का इस्तेमाल करता था। आरोपियों ने 16 मार्च 2025 को सेक्टर-55 नोएडा से एक ईको कार चोरी करने की बात भी कबूली है, जिसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की योजना बना रहे थे। सेक्टर-62 के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से दूसरी चोरी की ईको कार बरामद हुई, जिसमें अन्य चोरी किए गए वाहनों का स्क्रैप भरा था।

गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0-140/2025, मु0अ0सं0-121/2025 थाना सैक्टर-58 नोएडा में बीएनएस धाराओं के तहत और वसीम रिजवी पर थाना नवाबगंज, फतेहगढ़ में 2019 में वाहन चोरी व जालसाजी के मामले दर्ज हैं।

बरामदगी में एक चोरी की ईको कार (नं. DL 3CC 8543), एक फर्जी नंबर प्लेट लगी ईको कार (UP 25 BW 4121), एक कार का इंजन, चार पहिए मय रिम, चार गेट, एक डिग्गी गेट, एक एलपीजी सिलेंडर और चार फर्जी नंबर प्लेटें शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और आगे की जांच जार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *