उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में गूंजे जय श्रीराम के नारे, भव्य आयोजन में हुआ प्रभु श्रीराम-सीता का दिव्य विवाहोत्सव

Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़। बीती रात भरत चौक प्रतापगढ़ पर श्रीरामलीला समिति प्रतापगढ़ द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता जानकी का भव्य विवाहोत्सव संपन्न कराया गया। इस अद्वितीय आयोजन में ऐसा आभास हुआ मानो मिथिला और अयोध्या का ऐतिहासिक मिलन प्रतापगढ़ की धरती पर साकार हो गया हो।

विवाहोत्सव में रामलीला मंचन के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिभाव और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाह की झलकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन स्थल पर चारों दिशाओं से गूंजते “जय श्रीराम” के उद्घोष ने वातावरण को पूरी तरह से आध्यात्मिक बना दिया।

आयोजन समिति ने विवाहोत्सव की संपूर्ण झांकी को अत्यंत भव्य और जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर श्रद्धालुओं को लगा मानो वे स्वयं मिथिला नगरी और अयोध्या के पावन संगम के साक्षी बन गए हों। आकर्षक सजावट, भक्ति संगीत और रंगारंग मंचन ने पूरे आयोजन को दिव्यता से भर दिया।

जिलेभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी बने। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ ने राम-जानकी विवाहोत्सव को और भी भव्य बना दिया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल समाज में आस्था को गहरा करते हैं, बल्कि जिले की पहचान और गौरव को भी बढ़ाते हैं।

श्रीरामलीला समिति प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित यह भव्य विवाहोत्सव जिले के सांस्कृतिक इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *